
करंट लगने से मौत (फोटो: pinterest)
Banda: जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारा गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर में लगे फर्राटा पंखे में करंट उतर आने से एक ही परिवार के दो मासूम भाई-बहन की जान चली गई। इस घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी बच्चू का तीन वर्षीय बेटा शनि घर में खेल रहा था। इसी दौरान वह घर में रखे फर्राटा पंखे के संपर्क में आ गया। बताया जा रहा है कि पंखे में करंट उतर आया था, जिससे शनि उसमें चिपक गया और खुद को छुड़ा नहीं सका। मासूम की चीख सुनकर घर में अफरा-तफरी मच गई।
यहां भी पढ़ें: Banda Horror: बांदा पुलिस थाने में ऑनर किलिंग की सनसनीखेज घटना, काउंसलिंग के दौरान ही बेटी की हत्या
अपने छोटे भाई को तड़पता देख पांच वर्षीय बहन प्रयांशी उसे बचाने के लिए दौड़ी। उसने भाई को पंखे से अलग करने की कोशिश की, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गई।देखते ही देखते दोनों बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए और जमीन पर गिर पड़े।
बच्चों की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और सबसे पहले बिजली का संपर्क बंद किया। इसके बाद दोनों बच्चों को तुरंत मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों का परीक्षण किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।
एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत से घर में मातम छा गया। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग भी इस घटना से सदमे में हैं और परिवार को सांत्वना देने के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं।
यहां भी पढ़ें: Banda Crime: बांदा में पैसा डबल करने का मायाजाल, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे
विशेषज्ञों का कहना है कि घरों में इस्तेमाल होने वाले बिजली उपकरणों की समय-समय पर जांच करानी चाहिए। वायरिंग और उपकरणों में खराबी होने पर तुरंत मरम्मत करानी चाहिए, ताकि इस तरह के हादसों से बचा जा सके।
Location : Banda
Published : 17 July 2026, 8:11 PM IST