Balrampur: बेसिक शिक्षा विभाग का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई खंड शिक्षा अधिकारियों का हुआ तबादला

बलरामपुर जिले के बेसिक शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए आठ खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। वार्षिक स्थानांतरण नीति के तहत जारी निर्देशों के अनुसार सभी अधिकारियों को तुरंत अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के आदेश दिए गए हैं। इस फेरबदल का मुख्य उद्देश्य विभागीय कार्यों में पारदर्शिता लाना और जिले की शैक्षणिक व प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना है।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 25 July 2026, 5:58 PM IST

Balrampur: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में बेसिक शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जिलाधिकारी की मंजूरी के बाद जिले में तैनात आठ खंड शिक्षा अधिकारियों (BEO) के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास चन्द्र श्रीवास्तव द्वारा जारी आदेश में सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

किस अधिकारी को कहां मिली नई जिम्मेदारी

​यह जानकारी देते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास चन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि प्रशासनिक फेरबदल के तहत अशोक कुमार को बलरामपुर ग्रामीण से बदलकर श्रीदत्तगंज भेजा गया है, साथ ही वे बलरामपुर नगर क्षेत्र, उतरौला नगर क्षेत्र एवं मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। हर्रैया सतघरवा में तैनात सियाराम को पचपेड़वा तथा तुलसीपुर से स्वामीनाथ को रेहरा बाजार भेजा गया है और उन्हें गैंडास बुजुर्ग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Balrampur: अवध के अवधेश के स्वागत में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, जानिए भाजपा की इस बड़ी लामबंदी के सियासी मायने

अन्य अधिकारियों का भी हुआ स्थानांतरण

इसके अलावा गैसड़ी में कार्यरत शमशेर को हर्रैया सतघरवा का नया खंड शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। वहीं उतरौला में तैनात सुनीता वर्मा की प्रसूतावकाश अवधि समाप्त होने तक उतरौला के समस्त शासकीय कार्यों का दायित्व हर्रैया सतघरवा के खंड शिक्षा अधिकारी शमशेर द्वारा ही निपटाया जाएगा।

Balrampur: मोमोज खाकर लौट रहे युवक पर क्यों टूटा दबंगों का कहर, जानिए कैसे सरेआम कानून-व्यवस्था की उड़ी धज्जियां

तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश

​इसी क्रम में घनश्याम वर्मा को पचपेड़वा से बलरामपुर ग्रामीण, रेहरा बाजार के अधिकारी रमेश कुमार को गैसड़ी और गैंडास बुजुर्ग में तैनात विनय कुमार चौधरी को तुलसीपुर का नया खंड शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा यह आदेश जारी करते हुए सभी अधिकारियों को नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण कर पदीय दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

Location :  Balrampur

Published :  25 July 2026, 5:49 PM IST