बदायूं जिला कारागार में विचाराधीन कैदी की मौत, बीमारी थी या कुछ और, सामने आई ये वजह

बदायूं जिला कारागार में बंद एक विचाराधीन कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई। संभल जिले के रहने वाले ओमवीर (26 मई से जेल में निरुद्ध) को लीवर संबंधी गंभीर बीमारी के चलते तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शुक्रवार शाम उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 25 July 2026, 2:23 AM IST

Badaun:  जिला कारागार में डकैती के आरोप में बंद एक विचाराधीन कैदी की शुक्रवार देर शाम करीब 7 बजे उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक संभल जिले का रहने वाला था और लीवर की गंभीर बीमारी से पीड़ित बताया जा रहा है।

मृतक की पहचान संभल के बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव जनेटा निवासी 58 वर्षीय ओमवीर पुत्र मोहर सिंह के रूप में हुई है।

यह है पूरा मामला

जेल प्रशासन के अनुसार ओमवीर को बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र में 19 मई को हुई लूट और डकैती के मामले में नामजद किया गया था। पुलिस ने 25 मई को मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार किया था। अगले दिन 26 मई को उसे न्यायिक हिरासत में लेकर जिला कारागार भेज दिया गया था। तब से वह यहीं बंद था।

जेलर मोहम्मद खालिद ने बताया कि ओमवीर पहले से ही लीवर की बीमारी से ग्रस्त था। मेडिकल रिपोर्ट में उसके लीवर के करीब 80 प्रतिशत तक क्षतिग्रस्त होने का जिक्र है। इसका इलाज वह पहले लखनऊ के एक अस्पताल में भी करा चुका था।

लोकतंत्र पर पहरा है! दिल्ली की कार्रवाई का असर बदायूं तक, पुलिस की निगरानी में सपा नेता

अचानक बिगड़ी तबीयत

शुक्रवार शाम कारागार में ओमवीर की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जेल स्टाफ ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जेलर ने कहा कि तबीयत बिगड़ते ही बिना देरी के उसे अस्पताल भेजा गया था। मौत से जुड़े सभी जरूरी अभिलेख तैयार किए जा रहे हैं

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और जेल प्रशासन के अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। जेल प्रशासन के मुताबिक परिजनों के आने के बाद नियमानुसार शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे सौंपा जाएगा।

पुलिस ने भी इस संबंध में औपचारिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

गंगा किनारे हंसी-खुशी पहुंची थी किशोरी… कुछ मिनट बाद बदल गया पूरा मंजर; बदायूं से चौंकाने वाला मामला

जेल में स्वास्थ्य जांच पर सवाल

विचाराधीन कैदी की मौत के बाद कारागार में बंद अन्य बीमार कैदियों के इलाज को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। जेल प्रशासन का कहना है कि गंभीर मरीजों की नियमित जांच कराई जाती है और जरूरत पड़ने पर उन्हें तुरंत जिला अस्पताल रेफर किया जाता है।
फिलहाल पूरे मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए जाने की प्रक्रिया शुरू की गई है, ताकि मौत के कारणों की निष्पक्ष जांच हो सके।

Location :  Budaun

Published :  25 July 2026, 2:18 AM IST