बदायूं में अग्रवाल कार हाउस बना आग का गोला, लाखों का सामान जलकर राख

बदायूं में गुरुवार आधी रात को सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में पंडित जी पेट्रोल पंप के सामने अग्रवाल कार केयर एसेसरीज की दुकान में भंयकर आग लग गई। भीषण आग में दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 8 October 2026, 11:31 PM IST

Budaun: जिले के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित पंडित जी पेट्रोल पंप के सामने अग्रवाल कार केयर एसेसरीज की दुकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते पूरी दुकान धू-धू कर जलने लगी। इस हादसे में दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

जानकारी के अनुसार दुकान मुकुल कुमार अग्रवाल पुत्र आनंद प्रकाश निवासी खांडसारी मोहल्ला थाना कोतवाली जिला बदायूं की है। बताया जा रहा है कि दुकान में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी।

मौके पर आग बुझाते दमकलकर्मी

मंदिर में शादी, किराए का मकान और फिर बीच सड़क महा-संग्राम! बदायूं में मुंबई की आरती ने पति पर बोला धावा

स्थानीयों  में दहशत

आग लगने की सूचना पर काफी देर तक दमकल की टीम मौके पर नहीं पहुंची, जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया। वहीं पेट्रोल पंप के सामने आग लगने से मोहल्ले के लोगों में दहशत फैल गई। लोगों को अनहोनी का डर सताने लगा।

बदायूं में स्कूल से लौट रही छात्रा को मिनी ट्रैक्टर ने रौंदा, अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रही मासूम

मौके पर जुटी भीड़

टल गया बड़ा हादसा

सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग और थाना पुलिस की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग पेट्रोल पंप तक नहीं पहुंची, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

Location :  Budaun

Published :  8 October 2026, 11:18 PM IST