बदायूं में चलती अर्टिगा कार बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे सवार

बदायूं में बुधवार देर रात सड़क पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब दौड़ती अर्टिगा कार अचानक आग की लपटों से घिर गई। देखते ही देखते गाड़ी आग का गोला बन गई और मौके पर हड़कंप मच गया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 14 October 2026, 11:58 PM IST

Budaun: थाना सिविल लाइन क्षेत्र में बुधवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बदायूं-आंवला मार्ग पर ब्लॉक सालारपुर मुख्यालय के निकट चलती अर्टिगा कार में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते पूरी गाड़ी आग के गोले में तब्दील हो गई। गनीमत रही कि कार में सवार सभी लोग समय रहते बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

शॉर्ट सर्किट बनी वजह

जानकारी के अनुसार कार स्वामी अलापुर से कुंवरगांव के गंज गांव अपने घर जा रहे थे। तभी रास्ते में कार में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। जब तक चालक कुछ समझ पाता, आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया।

बदायूं में धर्मेंद्र यादव का बड़ा बयान, बोले- भाजपा की गोद में बैठा है चुनाव आयोग

फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

घटना की सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।

मोबाइल की किस्त ने ली जान! बदायूं में EMI के विवाद पर किसान की डंडे से पीटकर बेरहमी से हत्या

सभी यात्री सुरक्षित

इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। कार सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। देर रात हुई इस घटना से मार्ग पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Location :  Budaun

Published :  14 October 2026, 11:55 PM IST