योग्यता पर सवाल क्यों? Ram Mandir ट्रस्ट के CEO पद पर जितेंद्र मिश्रा की एंट्री से सियासी भूचाल; जानिए परिजनों ने कैसे दिया जवाब

रामजन्मभूमि ट्रस्ट की अहम जिम्मेदारी पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र को मिली तो देवरिया स्थित उनके गांव में खुशी छा गई। लेकिन नियुक्ति के साथ ही विपक्ष ने सवाल खड़े कर दिए। अब परिवार ने सामने आकर इन सवालों का करारा जवाब दिया।

Post Published By: Komal Chauhan
Updated : 3 September 2026, 6:17 PM IST

Deoria: श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण से जुड़े ट्रस्ट में पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र को पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी यानी CEO नियुक्त किए जाने के बाद राजनीतिक बहस तेज हो गई है। विपक्ष की ओर से नियुक्ति को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। वहीं, इन सवालों पर जितेंद्र मिश्र के परिजनों ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है, इसलिए इस तरह की बातें की जा रही हैं।

देवरिया के भोपतपुरा गांव में खुशी का माहौल

जितेंद्र मिश्र मूल रूप से देवरिया के भोपतपुरा गांव के रहने वाले बताए जाते हैं। रामजन्मभूमि से जुड़े ट्रस्ट में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके गांव और परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों का कहना है कि यह उनके लिए गर्व का विषय है कि परिवार के सदस्य को इतनी अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वायुसेना में निभाई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

परिवार के मुताबिक जितेंद्र मिश्र का लंबा सेवाकाल अनुशासन, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ काम करने के लिए जाना जाता है। उन्होंने भारतीय वायुसेना में रहते हुए कई महत्वपूर्ण दायित्व संभाले। परिजनों का कहना है कि अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने प्रत्येक जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और गंभीरता से निभाया।

Ram Mandir Ayodhya: कौन बनेगा राम मंदिर का पहला CEO, कल खुलेगा बड़ा राज!; किसके सिर सजेगा ताज?

'हर जिम्मेदारी पूरी पारदर्शिता से निभाई'

परिजनों ने कहा कि जितेंद्र मिश्र सख्त कार्यशैली के साथ काम करने वाले अधिकारी रहे हैं। उन्हें जब भी कोई जिम्मेदारी दी गई, उन्होंने उसे पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ पूरा किया। परिवार का भरोसा है कि रामजन्मभूमि ट्रस्ट से जुड़ी नई भूमिका में भी वह अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए जिम्मेदारी को बेहतर तरीके से निभाएंगे।

विपक्ष के सवालों पर परिवार का पलटवार

नियुक्ति को लेकर विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर परिवार ने पलटवार किया है। परिजनों का कहना है कि जितेंद्र मिश्र का पूरा करियर उनकी कार्यनिष्ठा और अनुशासन का उदाहरण रहा है। परिवार के मुताबिक विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है, इसलिए उनकी नियुक्ति को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

Deoria News: गले से बहता खून और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल! जानिए क्यों देवर ने भाभी पर चला दिया चाकू

नई जिम्मेदारी को लेकर परिवार को भरोसा

परिजनों ने उम्मीद जताई कि पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र अपनी प्रशासनिक क्षमता और अनुभव के आधार पर इस नई जिम्मेदारी को भी पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। रामजन्मभूमि से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य में उनकी नियुक्ति को परिवार ने सम्मान और जिम्मेदारी दोनों के तौर पर देखा है।

नियुक्ति के बाद बढ़ी राजनीतिक चर्चा

जितेंद्र मिश्र को ट्रस्ट का पहला CEO बनाए जाने के बाद जहां उनके परिवार और गांव में उत्साह है, वहीं राजनीतिक स्तर पर नियुक्ति को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में इस नियुक्ति को लेकर सियासी बयानबाजी और तेज होने की संभावना है।

Location :  Deoria

Published :  3 September 2026, 4:43 PM IST