अयोध्या में दुनिया का पहला रहस्यमयी 7D चमत्कार! जानिए क्या है रामकथा संग्रहालय की इस गुप्त गैलरी का सच जो उड़ा देगा होश?

सोचिए, रामायण का प्रसंग सिर्फ आंखों से दिखाई न दे, बल्कि उसके दृश्य, आवाज, रोशनी, कंपन और सुगंध को भी महसूस किया जा सके। अयोध्या के रामकथा संग्रहालय की संकट मोचन गैलरी में 7D तकनीक के जरिए हनुमान जी की शौर्य गाथा को इसी तरह प्रस्तुत करने की तैयारी है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 10 September 2026, 9:01 AM IST

Ayodhya: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में सरयू तट पर विकसित किए जा रहे अंतरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय में श्रद्धालुओं और पर्यटकों को रामायण के प्रसंगों का अलग अनुभव कराने की तैयारी है। संग्रहालय की तैयार हो चुकी संकट मोचन गैलरी में हनुमान जी की शौर्य गाथा को 7D तकनीक के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। दावा किया जा रहा है कि किसी संग्रहालय की पूरी गैलरी को 7D तकनीक पर तैयार करने का यह दुनिया का पहला प्रयोग है।

महसूस होंगे रामायण के प्रसंग

7D तकनीक का इस्तेमाल फिल्मों और मनोरंजन के क्षेत्र में पहले से होता रहा है। कुछ संग्रहालयों में भी इसका प्रयोग किया गया है, लेकिन यहां पूरी गैलरी को इसी तकनीक पर विकसित किया गया है। गैलरी में 'हनुमान जी की शौर्य गाथा' नाम की पटकथा के जरिए रामायण के कई प्रमुख प्रसंग दर्शाए जाएंगे।

संजीवनी बूटी से लंका दहन तक का होगा अनुभव

गैलरी में द्रोणागिरी पर्वत से संजीवनी बूटी लाने, लंका दहन, अशोक वाटिका और लंका युद्ध जैसे प्रसंगों को विशेष तकनीक के साथ दिखाया जाएगा। इसका उद्देश्य दर्शकों को ऐसा अनुभव देना है, मानो रामायण काल की घटनाएं उनके सामने ही घट रही हों। दृश्य और ध्वनि के साथ प्रकाश, कंपन और सुगंध का भी इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे अनुभव को और प्रभावी बनाया जा सके।

Ayodhya Ram Mandir: चोरी के बाद अचानक फिर मंदिर पहुंचे चंपत राय, 3 घंटे अंदर क्या हुआ? 34 CCTV से खुला नया राज

हिंदी और अंग्रेजी में होगी प्रस्तुति

रामकथा संग्रहालय के निदेशक डॉ. संजीव सिंह के अनुसार, संकट मोचन गैलरी में हनुमान जी की शौर्य गाथा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दिखाई जाएगी। इसकी पूरी प्रस्तुति लगभग 25 से 30 मिनट की होगी। गैलरी में 30 सीटें लगाई गई हैं, यानी एक शो के दौरान करीब 30 दर्शक एक साथ इस अनुभव का हिस्सा बन सकेंगे।

टिकट के जरिए मिलेगा शो में प्रवेश

गैलरी को दर्शकों के लिए खोलने से पहले टिकट व्यवस्था लागू करने की तैयारी की जा रही है। निर्धारित शो के लिए टिकट जारी किए जाएंगे और उसी के आधार पर दर्शकों को गैलरी में प्रवेश दिया जाएगा। इससे शो की क्षमता के अनुसार दर्शकों की संख्या को नियंत्रित किया जा सकेगा।

अयोध्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए खुला ऐसा पिटारा, अब हर महीने मिलेंगे 12 हजार

तकनीकी मानकों की जांच कर रही विशेषज्ञ टीम

गैलरी की तकनीकी व्यवस्था का निरीक्षण विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की टीम कर चुकी है। टीम यह जांच रही है कि 7D तकनीक से जुड़ी गैलरी निर्धारित तकनीकी मानकों को पूरा करती है या नहीं। तकनीकी परीक्षण पूरा होने के बाद टीम अपनी रिपोर्ट के साथ प्रमाणपत्र भी देगी।

जांच के बाद राम मंदिर ट्रस्ट को होगी हैंडओवर

तकनीकी जांच और प्रमाणपत्र की प्रक्रिया पूरी होने के बाद संकट मोचन गैलरी को राम मंदिर ट्रस्ट को सौंपा जाएगा। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए गैलरी को कब खोला जाए, इसका अंतिम निर्णय राम मंदिर ट्रस्ट करेगा। ऐसे में गैलरी के औपचारिक शुभारंभ और आम लोगों के प्रवेश की तारीख ट्रस्ट के फैसले के बाद ही तय होगी।

Location :  Ayodhya

Published :  10 September 2026, 9:01 AM IST