गोरखपुर के कैम्पियरगंज में कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या के प्रयास की सनसनीखेज वारदात के आरोपी शशिबल यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद की गई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून का सख्त संदेश गया।

शातिर आरोपी
Gorakhpur: कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी थी। रात के सन्नाटे में एक घर में सो रहे व्यक्ति पर अचानक हमला किया गया। आरोपी ने कुल्हाड़ी से हमला कर पीड़ित को गंभीर चोटें पहुंचाईं। इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी लेकिन अब पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर मामले को नियंत्रित कर लिया है।
जानकारी के अनुसार पीड़ित अपने घर में गहरी नींद में सो रहा था। तभी आरोपी शशिबल यादव उर्फ सन्नी देवल, पुत्र रामकरन, निवासी ग्राम गौरइया छितही खुर्द, थाना कैम्पियरगंज, जनपद गोरखपुर, अचानक घर पहुंचा और कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर दिया। हमले में पीड़ित को गंभीर चोटें आईं। जिन्हें परिजनों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
अपराधियों पर गोरखपुर पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपियों पर इनाम घोषित; जानिये पूरा मामला
पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर कैम्पियरगंज थाना में बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को दबिश देकर गिरफ्तार किया और वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद की।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी शशिबल यादव उर्फ सन्नी देवल लंबे समय से इलाके में अपराध की घटनाओं में संलिप्त था। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और सभी मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कैम्पियरगंज पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है। उन्होंने पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि इससे इलाके में कानून और व्यवस्था का सख्त संदेश गया है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के छात्र और युवक की मौत से गोरखपुर में आक्रोश, जानें पूरी खबर
पुलिस ने साफ किया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई से यह संदेश गया है कि इलाके में कोई भी अपराध या हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।