Kanpur Dehat: सेना के जवान की मौत का खुलासा: पत्नी की बेवफाई से आहत जवान ने उठाया था खौफनाक कदम

जनपद कानपुर देहात के मंगलपुर थाना इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब एक मकान के अंदर सेना के जवान का शव खून से लथपथ मिला, सूचना मृतक के पिता और भाई को लगते ही मौके पर पहुंचे और खून से लथपथ शव को देख चीख पुकार मच गई।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 1 May 2026, 5:20 PM IST

Kanpur Dehat: जनपद कानपुर देहात के मंगलपुर थाना इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब एक मकान के अंदर सेना के जवान का शव खून से लथपथ मिला, सूचना मृतक के पिता और भाई को लगते ही मौके पर पहुंचे और खून से लथपथ शव को देख चीख पुकार मच गई। वहीं, इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर बारीकी से जांच की गई और साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की गई थी।

जानकारी के अनुसार, बीते मंगलवार को अहमदनगर महाराष्ट्र में तैनात आर्मी का जवान शुवेंद्र सिंह चौहान पुत्र अतर सिंह उम्र करीब 38 वर्ष निवासी मुरलीपुर कंचौसी औरैया का शव थाना मंगलपुर क्षेत्र के झींझक कस्बे में किराए के मकान में मिला था, इसी किराए के मकान में पत्नी निधि और मृतक के पुत्र देवप्रताप सिंह व वेद प्रताप रहते थे। मृतक शुवेंद्र 15 दिन की छुट्टी पर घर आया था।

मृतक के भाई ने पुलिस को दिए तहरीर में लगाया था गंभीर आरोप

मृतक के भाई राजेंद्र उर्फ गोविन्द ने बताया कि भाई शुवेंद्र करीब दो वर्षों से झींझक कस्बे के किराए के मकान में रहते थे, उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया था कि मेरे भाई शुवेंद्र की हत्या की गई है। आगे बताया कि जुलाई 2013 में आर्मी जवान शुवेंद्र सिंह चौहान की शादी खानपुर रोड झींझक निवासी राजू सिंह गौर की पुत्री निधि के हुई थी। वहीं पुलिस को दिए तहरीर में कहा गया है कि 26 और 27 अप्रैल की रात शुवेंद्र को गंभीर चोटें पहुंचाकर मौत के घाट उतार दिया गया। कमरे के कई स्थानों पर खून के निशान मिले थे, जिन्हें साक्ष्य मिटाने की नीयत से धोया गया। मृतक के भाई ने पत्नी निधि देवी, उसके भाई कुलदीप सिंह, मामा नवीन सिंह और अन्य साथियों पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है।

Gorakhpur: लुटेरों को पस्त करने वाली बेटी को SSP ने ऐसा क्या दिया कि परिजनों का सिर गर्व से ऊंचा हो गया

पुलिस ने मामले की जांच के बाद किया खुलासा

कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र में सेना के जवान की संदिग्ध मौत का मामला अब आत्महत्या में बदल गया है। मंगलपुर पुलिस ने विवेचना के दौरान साक्ष्य हत्या की धारा 103 (1) बीएनएस को हटाकर धारा 108 बीएनएस (आत्महत्या के लिए उकसाना) की वृद्धि की गयी एवं अभियुक्त आकाश सिंह उर्फ सद्दाम पुत्र रामकुमार सिंह निवासी ग्राम मरहाना थाना डेरापुर जनपद कानपुर देहात हाल पता वार्ड न0 18 भोला नगर झींझक थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात का नाम प्रकाश में आया। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि अभियुक्त आकाश सिंह उर्फ सद्दाम व मृतक की पत्नी निधि देवी के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिससे प्रताड़ित होकर भारतीय सेना के जवान शुवेंद्र सिंह चौहान ने खौफनाक कदम उठा लिया।

Ghaziabad : क्या आग के बाद रहने लायक गौड़ ग्रीन एवेन्यू? टावर में मिली दरार, दीवारों पर लगे स्टील की एंगल तक पिघले

पुलिस ने प्रेमी और मृतक की पत्नी को किया गिरफ्तार

थाना मंगलपुर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये वांछित अभियुक्त आकाश सिंह उर्फ सद्दाम व मृतक सैनिक की पत्नी निधी देवी को शुक्रवार को थाना मंगलपुर क्षेत्र अंतर्गत झींझक रेलवे स्टेशन के विपरीत दिशा खानपुर रोड से गिरफ्तार कर लिया, बहराल मंगलपुर पुलिस ने दोनों आरोपितों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

Location :  Kanpur Dehat

Published :  1 May 2026, 5:20 PM IST