शामली: हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शामली पुलिस ने मुठभेड़ में दो संदिग्ध शूटरों को ढेर कर दिया है। मारे गए आरोपियों की पहचान सुमित और मोहित के रूप में बताई जा रही है। दोनों की पुलिस को इस हत्याकांड में तलाश थी।
यह एनकाउंटर उत्तर प्रदेश के शामली जिले में सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के औद्योगिक इलाके में हुआ। पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।
एनकाउंटर से पहले शामली के डीएम आलोक यादव और एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बंतीखेड़ा गांव पहुंचकर अंकित बालियान के पिता सतबीर सिंह और परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की थी। अधिकारियों ने परिवार को जल्द कार्रवाई और न्याय का भरोसा दिलाया था।
वहीं, अंकित के परिवार ने इससे पहले पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए चार दिन का समय दिया था और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।
शामली एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अंकित बालियान की हत्या के बाद SWAT टीम, सर्विलांस यूनिट, सभी थाना प्रभारियों, ASP और CO स्तर के अधिकारियों को जांच में लगाया गया था।
उन्होंने बताया कि आधी रात से सुबह 6 बजे तक जिले में सघन चेकिंग और नाकेबंदी की योजना बनाई गई थी, ताकि कोई संदिग्ध वाहन बिना जांच के जिले में प्रवेश न कर सके।
एसपी के मुताबिक, सुबह करीब 4 बजे हिजाना थाना क्षेत्र के SHO वीरेंद्र कसाना स्टेशन के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान करनाल की तरफ से एक बाइक पर दो संदिग्ध आते दिखाई दिए।
पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। गोली पुलिस वाहन में लगी, हालांकि पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। इसके बाद वायरलेस के जरिए पूरे इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार, संदिग्ध मन्ना मादरा पुल के नीचे पहुंचे, जहां कोतवाली थाना प्रभारी धर्मेंद्र गौतम चेकिंग कर रहे थे। बदमाशों ने वहां भी पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिससे पुलिस वाहन का विंडशील्ड टूट गया।
इसके बाद SWAT टीम, सर्विलांस टीम, SHO, CO सिटी, ASP और CO कैराना समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस और बदमाशों के बीच लंबी मुठभेड़ के बाद दोनों आरोपियों को मार गिराया गया।

Location : Shamli
Published : 31 August 2026, 8:48 AM IST
Topics : Ankit Baliyan Murder Case Haryanvi Singer Ankit Baliyan Shamli Police Shamli Encounter UP Police Encounter