अनामिका ने बनाया विश्व रिकोर्ड
आगरा: ताजनगरी की बेटी अनिका, जो नृत्य के 2100 राउंड लगाकर विश्व रिकॉर्ड बना चुकी है। अनिका के रग-रग में नृत्य समाया हुआ है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर अनिका ने अपने संघर्ष और सफलता की कहानी साझा की। अनिका ने बताया कि जब वह एक साल की थी, तब पिता दुनिया छोड़ गए थे। उनके साथ मां का आशीर्वाद है, मैं अपने हर सपने को साकार करूंगी। कमला नगर निवासी अनिका ने नृत्य को ही अपना जीवन बना लिया है। अपने नृत्य से देश-दुनिया में नाम रोशन किया।
तीन साल की उम्र में मां नृत्य अकादमी में डांस सिखाने ले जाती थीं। अनिका के मुताबिक वह कई राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना चुकी हैं। वर्ष 2024 में देहरादून में हुए यूनिवर्सल रंग महोत्सव में 2100 राउंड के साथ डांस कर उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। अनिका कहती है कि भारतीय नृत्य शैली का कोई मुकाबला नहीं। हर नृत्य की अलग पहचान हैं। विदेशी भी पाश्चात्य नृत्य छोड़कर अब भारतीय नृत्य की ओर आकर्षित हो रहे हैं।
अनामिका के इस रिकॉड ने भारत के नृत्य एक नया मुकाम दिया है, जिससे आगरा के साथ-साथ पूरे देश का नाम रोशन किया हैं। अनामिका का नृत्य डांस में रुचि रखने वालों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है, जो उन्हे भी अच्छा करने लिए मोटीवेट करेगा।
आमतौर पर किसी को भी 8-10 राउंड लगाने के बाद चक्कर आने का एहसास होने लगता है, ऐसे में जरा सोचिए अनामिका ने नृत्य के लिए कितनी कड़ी मेहनत की होगी जिसके बाद अब वह 2100 राउंड लगाकर विश्व रिकॉर्ड लगाने में कामयाब हो गयी।
संघर्ष की एक और कहानी
मध्य प्रदेश के ग्वालियर की रहने वाली पूजा गुप्ता की शादी आगरा में हुई है। पूजा बचपन से ही नृत्य को अपना जीवन समर्पित कर चुकी हैं। पूजा डीडी 1 और ईटीवी में कथक नृत्य की लाइव प्रस्तुति दे चुकी हैं। शादी के बाद ससुराल में इस काम को आगे बढ़ाने में काफी परेशानियों का सामना किया, लेकिन हार नहीं मानी। पूजा की शिष्याओं ने वर्ल्ड रिकॉर्ड में हैट्रिक बना दी। पूजा ने बताया कि भारतीय नृत्य को युवा अब अपना रहे हैं। पश्चिमी नृत्य शैली की जगह भारतीय कला से प्रभावित हो रहे हैं।
Location : agra
Published : 29 April 2025, 6:46 PM IST
Topics : Agra Anamika Yadav dance World Record