SP Manifesto 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का घोषणा पत्र, जानिए PDA के प्रण पत्र में क्या है खास

संविधान दिवस पर लखनऊ में अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी का चुनावी घोषणा पत्र जारी किया। पीडीए के प्रण पत्र में संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय और नए युग की आवश्यकताओं पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में डिंपल यादव और आजम खान समेत कई नेता शामिल हुए। अखिलेश ने जरूरत पड़ने पर घोषणा पत्र में बदलाव करने की बात कही।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 26 November 2026, 5:09 PM IST

Lucknow: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संविधान दिवस के अवसर पर पार्टी का चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। सपा ने अपने घोषणा पत्र को 'पीडीए का प्रण पत्र' नाम दिया है। लखनऊ में आयोजित इस कार्यक्रम में अखिलेश यादव, डिंपल यादव, आजम खान समेत पार्टी के कई नेता शामिल हुए। घोषणा पत्र की प्रस्तावना पढ़ते हुए अखिलेश यादव ने संविधान की रक्षा और सामाजिक न्याय पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि घोषणा पत्र तैयार करते समय नए युग की आवश्यकताओं को ध्यान में रखा गया है और जरूरत पड़ने पर इसमें बदलाव भी किए जाएंगे।

सपा अध्यक्ष ने इस अवसर पर देशवासियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इसी दिन से समाजवादी पार्टी अपनी चुनावी यात्रा की शुरुआत कर रही है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधने के साथ अपनी सरकार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों का भी जिक्र किया।

PDA के प्रण पत्र में नए युग की जरूरतों पर ध्यान

अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र की खास बातें बताते हुए कहा कि इसे तैयार करते समय नए युग की आवश्यकताओं और विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखा गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जरूरत के अनुसार घोषणा पत्र में कुछ बदलाव करने होंगे तो पार्टी उन्हें भी करेगी।

SP Manifesto 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया PDA का प्रणपत्र, किसानों और युवाओं पर जोर

सपा अध्यक्ष ने 'पीडीए के प्रण पत्र' की प्रस्तावना पढ़ते हुए कहा कि संविधान की रक्षा के लिए समाजवादी पार्टी यह घोषणा पत्र लेकर आ रही है। संविधान दिवस के अवसर पर घोषणा पत्र जारी करने के साथ ही उन्होंने पार्टी की चुनावी यात्रा शुरू करने की बात कही।

संविधान और सामाजिक न्याय को लेकर क्या बोले अखिलेश यादव?

घोषणा पत्र जारी करने के दौरान अखिलेश यादव ने संविधान और सामाजिक न्याय के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि आज संविधान को लेकर लड़ाई चल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग संविधान को मिटाना चाहते हैं, जबकि कुछ लोग अपने राजनीतिक फायदे के लिए संविधान का इस्तेमाल करना चाहते हैं। इस संदर्भ में उन्होंने पीडीए वर्ग के लोगों का भी उल्लेख किया।

सपा अध्यक्ष ने केंद्र सरकार के अच्छे दिनों के वादे को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिन अच्छे दिनों का वादा किया गया था, वे नहीं आए, लेकिन अब बुरे दिन खत्म होने वाले हैं।

UP Assembly Election: सपा के ऑफर से नाराज इमरान मसूद को मल्लिकार्जुन खड़गे की कड़ी फटकार, बोले- काम पर ध्यान दें

शॉपिंग मॉल से IT सिटी तक

अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान लखनऊ में हुए विकास कार्यों का भी जिक्र किया। उन्होंने शॉपिंग मॉल के निर्माण, आईटी सिटी, निवेश और मल्टीनेशनल कंपनियों के आने से जुड़े विषयों पर बात की।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि उनकी सरकार के कार्यकाल में मॉल निर्माण, निवेश और मल्टीनेशनल कंपनियों के आने से लखनऊ को नई पहचान मिली। इस दौरान उन्होंने अपनी एक पुरानी हवाई यात्रा का किस्सा भी साझा किया, जिसमें युवाओं से हुई बातचीत का उल्लेख किया।

Location :  Lucknow

Published :  26 November 2026, 5:09 PM IST