
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख अखिलेश यादव
Lucknow: कन्नौज के सांसद और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान सपा प्रमुख ने बीजेपी और चुनाव आयोग को आड़े हाथ लिया। उन्होंने आधार को वोट से लिंक न कराने पर बीजेपी को घेरा।
पीडीए की भूमिका के बारे में सपा चीफ ने कहा कि PDA की लड़ाई को मजबूत करने के लिए हम सबने यह संकल्प लिया है कि कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती पर उत्तर प्रदेश में PDA सरकार बनाकर सामाजिक न्याय के राज की स्थापना करेंगे।
अखिलेश यादव का बड़ा बयान: “इलेक्शन कमीशन निष्पक्ष नहीं”#AkhileshYadav #ElectionNews #UPPolitics #ECControversy @yadavakhilesh pic.twitter.com/F3ugMob2EH
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) January 24, 2026
चुनाव आयोग को घेरते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि 4 नवंबर को SIR की घोषणा के समय मतदाता सूची को शुद्ध बनाने की बात कही गई थी, लेकिन ऐसे कुछ हुआ नहीं। इससे साफ है कि इलेक्शन कमीशन भी निष्पक्ष नहीं है। अखिलेश यादव ने आगे कहा कि जो वोटर हैं उनके नाम लिस्ट में नहीं। चुनाव आयोग भी निष्पक्ष नहीं है। मैनिपुलेशन करने की तैयारी चल रही है।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि कालनेमि को याद करने वाले... #AkhileshYadav @AkhileshYadav @samajwadiparty pic.twitter.com/cdCJt1mPYo
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) January 24, 2026
उन्होंने कहा कि हमारी पहली मांग हमारी यह होगी कि समाजवादी पार्टी की टेक्निकल टीम को समझाएं कि आखिरकार यह क्या हो रहा है। वोटर लिस्ट में कैसे क्या कर रहे हैं? साथ ही बीजेपी पर आरोप लगाते हुए उन्होंने ये भी कहा कि BJP मानसिकता के अधिकारी लगे हैं। कन्नौज सदर में 200 फर्जी वोटर मिले है। ये SIR के बहाने NRC कर रहे हैं।
कन्नौज सांसद ने इलेक्शन कमीशन पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि SIR में BLO की जान चली गई। SIR में सरकार की मनमर्जी चल रही है।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आखिरकार वोट को आधार से क्यों नहीं लिंक करना चाहते हैं ये लोग। दरअसल अब फर्जी वोट बनाने की तैयारी चल रही है। बीजेपी की मानसिकता वाले अधिकारियों को हियरिंग में लगाया गया है।
Location : Lucknow
Published : 24 January 2026, 3:26 PM IST