अखिलेश यादव ने अपने पैतृक गांव में मनाई होली, पूरे परिवार के साथ पहुंचे सैफई

अखिलेश यादव अपने पैतृक गांव के बाद काफिले के साथ वापस लखनऊ पहुंचे। आगामी दो दिनों तक अखिलेश यादव अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ होली मिलन समारोह में हिस्सा लेंगे। अखिलेश यादव अनेक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचेंगे। अखिलेश यादव हर साल होली पर अपने कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हैं और होली की शुभकामनाएं देते हैं।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 2 March 2026, 11:43 PM IST

Saifai: समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पूरे परिवार के साथ सोमवार को अपने पैतृक गांव सैफई पहुंचे, जो उन्होंने जनता के साथ होली मनाई। इस मौके पर अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव ने भी अपने क्षेत्र की जनता से बातचीत की।

योगी सरकार के खिलाफ भी जमकर निशाना साधा

लोगों ने अखिलेश यादव का भव्य तरीके से स्वागत किया। इस मौके पर उनका पूरा परिवार मौजूद रहा। अखिलेश यादव ने सभी क्षेत्रवासियों और उत्तर प्रदेश की जनता को होली की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि न्याय के लिए हमेशा समाजवादी पार्टी लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी। इस दौरान योगी सरकार के खिलाफ भी जमकर अखिलेश यादव ने निशाना साधा है।

Iran-Israle War: सऊदी अरब में फंसे भारतीय यात्रियों को वापस लेने जाएंगे इंडिगो के 10 स्पेशल विमान, पढ़ें पूरा अपडेट

अखिलेश यादव ने अपने कार्यकर्ताओं से बातचीत

अखिलेश यादव अपने पैतृक गांव के बाद काफिले के साथ वापस लखनऊ पहुंचे। आगामी दो दिनों तक अखिलेश यादव अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ होली मिलन समारोह में हिस्सा लेंगे। अखिलेश यादव अनेक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचेंगे। अखिलेश यादव हर साल होली पर अपने कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हैं और होली की शुभकामनाएं देते हैं।

Location : 
  • Saifai

Published : 
  • 2 March 2026, 11:43 PM IST