हिंदी
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच इंडिगो एयरलाइंस ने जेद्दा में फंसे भारतीय यात्रियों को सुरक्षित भारत लाने के लिए 10 स्पेशल उड़ानें संचालित करने की योजना बनाई है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय और भारतीय मिशनों के साथ समन्वय कर यह अभियान जल्द शुरू होगा।
IndiGo
New Delhi: मिडिल ईस्ट में हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। सऊदी अरब का प्रमुख शहर जेद्दा है, वहां फंसे भारतीय यात्रियों के लिए एक बड़ी चिंता का विषय बन गया था। इसी बीच इंडिगो एयरलाइंस ने सोमवार की रात अहम कदम उठाया है। उन्होंने मंगलवार (3 मार्च) को जेद्दा से भारत के चार बड़े शहरों हैदराबाद, मुंबई, दिल्ली और अहमदाबाद के लिए 10 स्पेशल उड़ानों का ऐलान किया।
यात्रियों की वापसी के लिए तैयारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये उड़ानें पूरी तरह सुरक्षित और तेज़ रफ्तार से संचालित की जाएंगी। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने भी सोमवार को स्पष्ट किया कि वह मिडिल ईस्ट के कुछ हिस्सों में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर कड़ी निगरानी रख रहा है। मंत्रालय के बयान में कहा गया, “इंडिगो ने फंसे हुए यात्रियों की सुरक्षित वापसी के लिए 3 मार्च को जेद्दा से भारत के लिए 10 स्पेशल ऑपरेशन की योजना बनाई है। यह सभी जरूरी मंज़ूरी और मौजूदा एयरस्पेस की स्थिति पर निर्भर करेगा। हम जेद्दा में भारत के कॉन्सुलेट जनरल के साथ पूरी तरह समन्वय कर रहे हैं।”
ड्रोन हमलों के बाद कतर में LNG का उत्पादन बंद, वैश्विक गैस आपूर्ति पर पड़ेगा बुरा असर
पिछले कुछ दिनों में मध्य पूर्व में हालात बेहद नाजुक हो गए थे। 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमलों के बाद कई हवाई क्षेत्र बंद हो गए थे। इसका असर सीधे भारतीय यात्रियों पर पड़ा, जो अपने घर लौटने के लिए बेचैन थे।
विशेष इंतजाम और सुरक्षा
नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू की अध्यक्षता में सोमवार को हुई उच्चस्तरीय बैठक में स्थिति का पूरा जायजा लिया गया। मंत्रालय ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। इंडिगो एयरलाइंस भी विदेशी उड्डयन प्राधिकरणों और भारतीय मिशनों के साथ मिलकर यह सुनिश्चित कर रही है कि कोई यात्री अपनी यात्रा के दौरान असुरक्षित महसूस न करे। मीडिया और यात्रियों की रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेद्दा में भारतीय यात्रियों की सूची तैयार की जा रही है और उन्हें चरणबद्ध तरीके से विमान में बैठाया जाएगा। एयरलाइंस का यह कदम न केवल यात्रा को आसान बनाएगा, बल्कि फंसे हुए लोगों के लिए भरोसे का संदेश भी है।