महराजगंज में ‘एकता दिवस’ के रूप में मनाया गया अखिलेश यादव का जन्मदिन, 2027 में सत्ता में वापसी का संकल्प

महराजगंज में अखिलेश यादव का जन्मदिन ‘एकता दिवस’ के रूप में धूमधाम से मनाया गया। पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल और विधान परिषद के पूर्व सभापति गणेश शंकर पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा।

Post Published By: Subhash Raturi
Updated : 1 July 2025, 4:26 PM IST

Maharajganj: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पीडीए के नायक के नाम से चर्चित अखिलेश यादव का जन्मदिन नगर के श्याम पैलेस में ‘एकता दिवस’ के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में जिले भर से पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने शिरकत की।

इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल और विधान परिषद के पूर्व सभापति गणेश शंकर पाण्डेय शामिल हुए।

कार्यक्रम का आयोजन पार्टी के जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में समाजवादी विचारधारा की एकजुटता और संगठनात्मक मजबूती का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर की गई, जिसके बाद जिला अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरित किए गए।

सुशील कुमार टिबड़ेवाल बोले- 2027 में सत्ता में वापसी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल ने कार्यकर्ताओं से 2027 के विधानसभा चुनाव में चुनावी जीत के साथ अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने तक निरंतर संघर्ष करते रहने और जगह-जगह व्यापक जनसंपर्क करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश के लिए अखिलेश यादव ही एकमात्र सर्वमान्य नेता हैं, जो सामाजिक न्याय, विकास और समानता की राजनीति को मजबूती से आगे ले जा सकते हैं।

पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया

वहीं, विधान परिषद के पूर्व सभापति गणेश शंकर पाण्डेय ने कहा कि दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक और महिलाएं अखिलेश यादव के नेतृत्व में उम्मीद की किरण देख रहे हैं। ऐसे में सभी कार्यकर्ताओं को अभी से मिशन 2027 के लिए मैदान में उतर जाना चाहिए।

कई सपा नेता रहे शामिल

इस अवसर पर जिला महासचिव समसुद्दीन अली, बाबा वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रावण पटेल, महिला सभा की जिलाध्यक्ष सत्यभामा सिंह, निर्मेश मंगल, सुमन ओझा, जिला उपाध्यक्ष प्रणव गौतम सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में कई नेताओं ने रखे विचार

कार्यक्रम में लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव सतीश यादव, बैजू यादव, अर्जुन यादव, कैलाश प्रजापति, विक्रम यादव, अरविंद यादव, शत्रुधन कन्नौजिया, कैलाश विश्वकर्मा, यगदत्त पासवान, राकेश सिंह रिंकू, प्रमोद शर्मा, नदीम अहमद, गीता रत्ना पासवान, इंदु गौतम, अंकिता चौधरी, ओमप्रकाश यादव, विजय तिवारी, संजय यादव, पप्पू यादव, राहुल शर्मा और टुन्ना तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

समारोह में कार्यकर्ताओं का जोश और संकल्प देखते ही बनता था। सभी ने एक स्वर में 2027 में समाजवादी सरकार बनाने का प्रण लिया।

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 1 July 2025, 4:26 PM IST