
सपा ने रूक्मणी निषाद को महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष बनाया (फोटो सोर्स- इंटरनेट)
Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले महत्वपूर्ण राजनीतिक कदम उठाया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व बैंडिट क्वीन और पूर्व लोकसभा सदस्य फूलन देवी की बहन रूक्मणी निषाद को सपा महिला सभा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति न केवल महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई है, बल्कि इसे निषाद समुदाय को साधने की रणनीति का हिस्सा भी माना जा रहा है।
सपा महिला सभा उत्तर प्रदेश की महिला शाखा है, जो महिलाओं के मुद्दों को सामने लाने, उनके सशक्तिकरण और पार्टी की महिला-केंद्रित योजनाओं को आगे बढ़ाने का काम करती है। रूक्मणी निषाद की नियुक्ति के बाद पार्टी को उम्मीद है कि महिला कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा और प्रदेश भर में महिला सभाओं की गतिविधियां सक्रिय होंगी।
देवरिया में खौफनाक हादसा: बस से टकराई बाइक, कुछ ही पलों में उजड़ गए दो घर
रुक्मणी निषाद लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रही हैं। उनके पास राजनीतिक अनुभव और संगठनात्मक क्षमता है, जो महिला सशक्तिकरण और पार्टी की रणनीतियों को मजबूती देने में सहायक साबित होगी। इससे महिला वर्ग और पिछड़े समुदाय के बीच सपा का संदेश और प्रभाव बढ़ने की संभावना है।
जानकार मानते हैं कि अखिलेश यादव की यह नियुक्ति सपा की आगामी चुनावी रणनीति का हिस्सा है। रुक्मणी निषाद की प्रदेश अध्यक्ष बनने से निषाद समुदाय को साधने और महिला वोट बैंक को मजबूत करने में मदद मिल सकती है। यह कदम पार्टी के लिए आगामी 2027 विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं और पिछड़े वर्ग के समर्थन को बढ़ाने का भी संकेत है।
नशे में एक चूक और खत्म हो गई ज़िंदगी! छत से उतरते वक्त क्या हुआ, जानकर सिहर जाएंगे आप
सपा सूत्रों के अनुसार रूक्मणी निषाद प्रदेश में महिला कार्यकर्ताओं को संगठित करेंगी, उनकी समस्याओं को सुनेंगी और चुनावी तैयारियों में उन्हें निर्णायक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करेंगी। इससे पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी और महिला सशक्तिकरण के संदेश को भी मजबूती मिलेगी।
Location : Lucknow
Published : 25 March 2026, 4:28 PM IST