
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान (फोटो: AI)
Raebareli: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन जिले में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। जन्मदिन को लेकर सपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
जन्मदिन के अवसर पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 53 यूनिट रक्तदान किया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि रक्तदान जैसे सामाजिक कार्य के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की मदद की जा सकेगी। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
Deoria: अखिलेश यादव के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर सपा कार्यकर्ताओं ने काटा केक
रक्तदान के बाद कार्यकर्ताओं ने गरीबों को भोजन कराया और फल वितरित किए। पार्टी नेताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों को प्राथमिकता देती रही है। जन्मदिन को सेवा और सहयोग के रूप में मनाने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम के अगले चरण में रायबरेली के सुपर मार्केट क्षेत्र में केक काटकर अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया जाएगा। इसके लिए कार्यकर्ताओं ने विशेष तैयारियां की हैं और बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है।
इस दौरान सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की मौजूदा सरकार पर भ्रष्टाचार और अराजकता के आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी प्रदेश की राजनीति में बड़ा बदलाव लाएगी और जनता के मुद्दों को लेकर मजबूती से चुनाव लड़ेगी।
पार्टी नेताओं के अनुसार रायबरेली जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान शिविर, फल वितरण, भोजन कार्यक्रम और अन्य सामाजिक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। कार्यकर्ताओं ने इसे जनसेवा और संगठन को मजबूत करने का अवसर बताया।
Location : Raebareli
Published : 1 July 2026, 1:56 PM IST