Agra: टेंपो के अंदर छह वर्षीय मासूम से उसके ही गांव के युवक ने की दरिंदगी, जानिए क्या है मामला

आगरा के मलपुरा क्षेत्र में ट्यूशन जा रही छह वर्षीय बच्ची के साथ टेंपो में कथित दरिंदगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने बच्ची को धमकी दी और गंभीर चोट पहुंचाई। दो दिन बाद मामला सामने आया, जिससे इलाके में तनाव और आक्रोश फैल गया, पुलिस जांच में जुटी है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 27 April 2026, 9:12 AM IST

Agra: थाना मलपुरा क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां ट्यूशन पढ़ने जा रही छह वर्षीय छात्रा के साथ गांव के ही एक युवक द्वारा कथित तौर पर दरिंदगी की गई। घटना के दो दिन बाद मामला उजागर होने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं, आरोपी पक्ष पर पीड़ित परिवार के साथ पथराव करने का भी आरोप लगाया गया है।

ट्यूशन जाते समय टेंपो में ले जाकर की गंदी हरकत

जानकारी के अनुसार, कक्षा दो में पढ़ने वाली छात्रा शुक्रवार को अपने घर से ट्यूशन के लिए निकली थी। रास्ते में गांव के ही एक युवक ने उसे पकड़ लिया और पास में खड़े टेंपो में जबरन ले गया। आरोप है कि वहां उसने छात्रा के साथ गलत हरकत की और उसके गुप्तांग को काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी ने बच्ची को धमकी दी कि वह इस घटना के बारे में किसी को न बताए।

आगरा में गैस सिलेंडर के लिए बवाल, बहनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

दो दिन तक सहती रही दर्द, फिर मां को बताई आपबीती

घटना के बाद बच्ची डर और दर्द के कारण दो दिन तक चुप रही। रविवार को जब उसकी हालत बिगड़ने लगी और उसे असहनीय पीड़ा हुई, तब उसने अपनी मां को पूरी घटना बताई। शाम को परिवार के अन्य सदस्य घर पहुंचे तो बच्ची और उसकी मां ने पूरी बात साझा की, जिससे परिवार में हड़कंप मच गया।

आरोपी की पहचान, शिकायत पर पथराव का आरोप

बच्ची की पहचान के आधार पर परिजन आरोपी की तलाश में निकले। बताया जा रहा है कि आरोपी गांव की गली में ही घूमता मिला, जिसे बच्ची ने पहचान लिया। जब परिजनों ने इस संबंध में उसके घर जाकर शिकायत की, तो आरोपी पक्ष के लोगों ने उन पर पथराव कर दिया। इस घटना से स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।

आगरा में कलयुगी मां के काले कारनामे, दूसरे मर्द के लिए 2 साल की बेटी को यमुना में डुबोकर मार डाला

पुलिस को दी गई सूचना, जांच शुरू

स्थिति बिगड़ने पर पीड़ित परिवार ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। थाना मलपुरा प्रभारी ने बताया कि उन्हें शिकायत प्राप्त हुई है और तहरीर मिलने के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Agra

Published :  27 April 2026, 9:12 AM IST