
रायबरेली में प्रशासन सतर्क
Raebareli News: रायबरेली जनपद में लगातार हो रही बारिश को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशानुसार संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) अमृता सिंह ने तहसील डलमऊ के अंतर्गत बाढ़ संभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया और वहां की तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान ADMs ने जमाल नगर उर्फ मोहद्दीनपुर और कान्हा गौशाला का दौरा कर स्थानीय ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल किसी भी गांव में बाढ़ का पानी नहीं घुसा है और स्थिति सामान्य बनी हुई है। हालांकि, आगामी तीन दिनों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ग्रामीणों को सतर्क किया गया है।
अपर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि
निरीक्षण के दौरान SDM डलमऊ अहमद फरीद खान, CSC इंचार्ज डॉ. नवीन कुमार, खंड विकास अधिकारी अशोक सचान, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक, क्षेत्रीय लेखपाल, आशा और ANM भी मौजूद रहे।
इसी बीच रायबरेली के मुंशीगंज स्थित शहीद स्मारक के पास बहने वाली सई नदी में दो विशालकाय मगरमच्छों के दिखने से हड़कंप मच गया। नदी किनारे घूमने आए लोगों ने इनमें से एक मगरमच्छ की तस्वीर कैमरे में कैद कर ली, जो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सई नदी में पहले कभी इतने बड़े मगरमच्छ दिखाई नहीं दिए। इस घटना के बाद नदी किनारे लोगों की भीड़ जुट गई, जिससे अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। वन विभाग को सूचना दे दी गई है, ताकि मगरमच्छों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया जा सके और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
Location : Raebareli
Published : 4 August 2025, 1:00 AM IST