आगरा से पकड़ा गया Rohit Shetty के घर फायरिंग का मास्टरमाइंड, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का लिंक आया सामने

प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में यूपी STF ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को आगरा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का कनेक्शन लॉरेंस बिश्नोई गैंग से बताया जा रहा है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 16 April 2026, 7:26 PM IST

Lucknow: लखनऊ से जारी एक सनसनीखेज कार्रवाई में उत्तर प्रदेश यूपी एसटीएफ ने फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। इस मामले में लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी को आखिरकार आगरा से गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना ने पहले ही फिल्म इंडस्ट्री में खौफ का माहौल बना दिया था और अब इस गिरफ्तारी के बाद कई अहम खुलासे सामने आ रहे हैं।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा कनेक्शन

जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी प्रदीप कुमार उर्फ गोड, कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ है। आरोपी ने गैंग के इशारे पर फिल्म इंडस्ट्री में दहशत फैलाने और अपना दबदबा बनाने के उद्देश्य से इस वारदात को अंजाम दिया था। यूपी एसटीएफ के मुताबिक, आरोपी सोशल मीडिया से प्रभावित होकर अपराध की दुनिया में कदम रखा और गैंग से जुड़ गया।

मुंबई पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई

पूरे मामले मेंयूपी एसटीएफ और मुंबई क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई अहम रही। इससे पहले भी इस केस में कई आरोपियों को मुंबई पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। अब पकड़ा गया आरोपी भी उसी कड़ी का अहम हिस्सा बताया जा रहा है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को मुंबई पुलिस को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जहां उससे आगे की पूछताछ की जाएगी।

UP STF Alert: यूपी एसटीएफ का बड़ा एक्शन, ट्रेन से हो रही वन्यजीव तस्करी का किया बड़ा खुलासा

आगरा से ऐसे हुई गिरफ्तारी

यूपी एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी आगरा के थाना बाह क्षेत्र में छिपा हुआ है। इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और उसे दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने अपराध को कबूल करते हुए कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

पहले भी हो चुकी हैं गिरफ्तारियां

इस मामले में पहले ही कई अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें दीपक, किशन कुशवाहा समेत कई नाम शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपी मिलकर इस साजिश को अंजाम देने में शामिल थे।

आगे की कार्रवाई जारी

पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। जिससे यह पता लगाया जा सके कि इसके पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि कहीं इस गैंग की अन्य साजिशें भी तो नहीं थीं।

Location :  Lucknow

Published :  16 April 2026, 7:26 PM IST