Agra Breaking: कप्तानपुर गांव में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी छत, 14 लोग चपेट में आए

आगरा के पिनाहट थाना क्षेत्र के कप्तानपुर गांव में बड़ा हादसा हो गया। बरामदे की छत अचानक गिरने से 14 लोग घायल हो गए। इनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए आगरा रेफर किया गया है...

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 27 September 2026, 9:15 PM IST

Agra News: आगरा के पिनाहट थाना क्षेत्र के कप्तानपुर गांव में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। घर में गमी का माहौल था और लोग बरामदे में मौजूद थे, तभी अचानक बरामदे की छत भरभराकर नीचे गिर गई। छत गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में 14 लोग घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत बचाव का काम शुरू किया।

चार घायलों की हालत गंभीर

हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद चार लोगों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया। वहीं, 10 घायलों का इलाज सीएचसी पर ही चल रहा है। डॉक्टर लगातार सभी घायलों की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

अचानक मलबे में दब गए लोग

जानकारी के मुताबिक, कप्तानपुर गांव में घर के बरामदे में कई लोग मौजूद थे। इसी दौरान अचानक छत गिर गई और लोग मलबे की चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने तुरंत घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस और प्रशासन जुटा जांच में

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हादसे की जानकारी जुटाई और राहत कार्य में सहयोग किया। फिलहाल हादसे की वजह की जांच की जा रही है। शुरुआती तौर पर छत कमजोर होने या जर्जर होने की आशंका जताई जा रही है। अधिकारियों की नजर पूरे मामले पर बनी हुई है।

Location :  Agra

Published :  27 September 2026, 9:11 PM IST