यूपी के हरदोई से सोमवार को थाने से फायरिंग की दिलदहलाने वाली बड़ी वारदात सामने आयी है। सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए एक शख्स ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस परिसर में अफरातफरी मच गयी।

थाने में फायरिंग से मची सनसनी
Hardoi: यूपी के हरदोई के एक थाने से सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आयी है। पाली थाना परिसर में मामला सुलझाने आए एक युवक ने अपनी पत्नी पर गोली चलाकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले में एक महिला आरक्षी समेत दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया। इस घटना में पुलिस सिस्टम की बड़ी चूक सामने आयी है।
मृतका की पहचान रमापुर अटरिया निवासी सोनी (35 वर्ष) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार रामापुर अटरिया गांव निवासी अनूप और उसकी 30 वर्षीय पत्नी सोनी दोनों गुड़गांव में काम करते थे। इस बीच पास में रहने वाले सुरजीत से सोनी का प्यार परवान चढ़ा और उनके प्रेम संबंध प्रगाढ़ बन गए।
जब पति को इस रिश्ते की जानकारी हुई, तो वह पत्नी को एक महीने पहले गांव ले आया कि शायद उसका पति-पत्नी रिश्ता बच जाए और वह शायद संभल जाए, लेकिन दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गई। 7 जनवरी को सोनी अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई।
परिजनों ने महिला के भागने की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने तलाशी कर महिला को बरामद किया और पाली थाने में ऱखा था। पत्नी की बरामदगी के बाद सोमवार सुबह करीब 10:45 बजे पति अनूप थाने पहुंचा। घर के परिजन और रिश्तेदार भी थाने पहुंचे और महिला को समझाया।
काफी समझाने के बाद भी महिला का प्रेमी से प्यार कम नहीं हुआ। वह उसी का नाम रट रही थी। इस पर पति का गुस्सा बेकाबू हो गया। सोमवार की सुबह सोनी को पुलिस ने मेस में खाना खाने के लिए भेजा था। मेस से खाकर सोनी थाना परिसर में ही धूप में खड़ी हो गई थी। उसी समय मौका पाकर पीछे से आए अनूप ने तमंचा से सोनी के दाहिन कंधे पर पीछे से गोली मार दी। गोली लगते ही सोनी गिर गईं।
यूपी में 8 आईएएस अफसरों को मिली पदोन्नति, 5 की एसीएस पद पर तैनाती, देखिये सूची
गोली चलने के बाद थाने में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में महिला को अस्पताल में भर्ती किया गया जहां डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। हत्या को अंजाम देकर भाग रहे अनूप और उसके एक साथी को सतर्क पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर मौके से ही दबोच लिया।
पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक एम.पी. सिंह और कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि वे हथियार लेकर सुरक्षित जोन माने जाने वाले थाने के अंदर कैसे पहुंचे।
पुलिस अभिरक्षा में महिला कितनी सुरक्षित थी? इस मामले में महिला आरक्षी संजना राजपूत और आईओ विक्रांत चौधरी को निलंबित किया गया है। सबसे बड़ा सवाल 13 साल के उस बेटे का क्या कसूर, जिसने मां को खो दिया और बाप जेल पहुंच गया अब जिंदगी भर वो इस वारदात का बोझ कैसे उठाएगा?
हरदोई में मतदाता सूची में बड़ा खेल, इस सीट पर सबसे ज्यादा नाम कटे, वोटर्स की संख्या घटकर हुई इतनी
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले के विवेचक और महिला आरक्षी को निलंबित कर दिया गया है। कोई अन्य भी दोषी पाया गया तो उसके विरुद्ध भी कार्यवाही की जाएगी। थाना परिसर के भीतर सुरक्षा में हुई चूक की भी जांच की जा रही है।