फतेहपुर में दहेज उत्पीड़न का अनोखा मामला, ससुराल पक्ष ने पीड़िता को ऐसे किया प्रताड़ित

फतेहपुर जिले में दहेज उत्पीड़न का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ससुराल पक्ष ने नई नई शादी हुई बहू पर कमाई करने का दबाव बनाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 28 September 2025, 2:53 AM IST

Fatehpur: जिले में दहेज उत्पीड़न का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के शकुन नगर निवासी दीपिका मिश्रा ने अपने पति देव नारायण मिश्रा और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं।

पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी करीब नौ महीने पहले हुई थी। शादी के तीन महीने बाद से ही ससुराल वाले उस पर स्कॉर्पियो कार, पाँच लाख रुपये नकद और एक सोने की चेन लाने का दबाव बनाने लगे। दीपिका का आरोप है कि पति ने उसे कहा – “सोशल मीडिया पर फोटो और रील डालकर पैसे कमाओ, तभी खर्चा चलेगा, वरना घर से निकल जाओ।”

दीपिका का कहना है कि जब उसने विरोध किया तो पति और ससुराल वालों ने उसे घर से बाहर निकाल दिया। वह पिछले दो दिन से घर के बाहर बैठी न्याय की गुहार लगा रही है।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन हरकत में आया और जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस से गुहार लगाई है कि उसे न्याय दिलाया जाए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

पुलिस ने बताया कि मामला की जांच की जा रही है। दोषी पाये जाने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

Location : 
  • Fatehpur

Published : 
  • 28 September 2025, 2:53 AM IST