हिंदी
नन्हीं पायलट
Noida Desk: आज का दिन उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) और पूरे भारत के लिए ऐतिहासिक बन गया। पूरे देश का सबसे बड़ा हवाईअड्डा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) सोमवार को शुरू हो गया है। इसी के साथ पहली फ्लाइट नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए रवाना हुई। इस दौरान लोगों को काफी खुशी हुई।नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर डाइनामाइट न्यूज़ की टीम मौजूद रही और पूरी कवरेज की।
इस दौरान नोएडा एयरपोर्ट पर करीब 6 साल की पायलट को देखा गया। जी हां! बिल्कुल सच बात है कि उस बच्ची की उम्र केवल 6 साल थी, जो पायलट बनकर आई और सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। इस लड़की का नाम सफा है।
सफा की मां का कहना है कि उनकी बेटी का सपना पायलट बनने का है और इसी वजह से वह पायलट बनकर नोएडा एयरपोर्ट पहुंची। सफा का परिवार नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए काफी उत्साहित था। लखनऊ से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट आने वाली पहली फ्लाइट में सफा का परिवार जेवर पहुंचा। उसके बाद यहां से अमृतसर के लिए रवाना हुआ।
Location : Noida
Published : 15 June 2026, 11:30 PM IST