Site icon Hindi Dynamite News

गौतमबुद्ध नगर में टूटी खनन माफियाओं की कमर: अब तक 40 वाहन सीज, पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का बड़ा एक्शन

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का कहना है कि अवैध खनन और ओवरलोडिंग को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर कोई भी व्यक्ति जिले में अवैध धंधा करता हुआ पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Post Published By: Mayank Tawer
Published:
गौतमबुद्ध नगर में टूटी खनन माफियाओं की कमर: अब तक 40 वाहन सीज, पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का बड़ा एक्शन

Gautam Buddha Nagar News: गौतमबुद्ध नगर जिले में लगातार हो रहे अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस कमिश्नर एक्शन मोड में है। उनके आदेश पर नोएडा जोन, सेंट्रल नोएडा जोन और ग्रेटर नोएडा जोन में एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में अब तक 40 गाड़ियों को सीज किया गया है। पुलिस की टीम रात के समय एक्शन रहकर अवैध खनन करने वालों के खिलाफ एक्शन ले रही है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक, बीते 21 जून 2025 से शुरू हुए इस अभियान के तहत अब तक कुल 40 ओवरलोड और अवैध खनन में लिप्त वाहनों को सीज किया गया है। इसके साथ दो मुकदमे दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है।

नोएडा जोन में 5 वाहन सीज

नोएडा जोन के तहत चलाए गए अभियान में सेक्टर-39 थाना पुलिस ने एक ट्रक को बालू से ओवरलोड पाए जाने पर सीज किया। सेक्टर-126 थाना पुलिस ने चार हाईवा वाहनों को रेत और मिट्टी से भरे होने के साथ ओवरलोडिंग की स्थिति में पाए जाने पर सीज किया। इस प्रकार नोएडा जोन में कुल 5 वाहन सीज किए गए।

सेंट्रल नोएडा जोन में 6 वाहन सीज

सेंट्रल जोन में बिसरख थाना पुलिस ने तीन ट्रकों को सीज किया। बादलपुर थाना पुलिस ने एक हाईवा और सेक्टर-142 थाना पुलिस ने दो डंपर को ओवरलोडिंग के चलते जब्त किया। कुल मिलाकर सेंट्रल जोन में 6 वाहन सीज किए गए। इसके अलावा अवैध खनन से संबंधित एक मुकदमा भी इस अवधि में दर्ज किया गया।

ग्रेटर नोएडा जोन में सबसे ज्यादा कार्रवाई

पुलिस कमिश्नर की चेतावनी

पुलिस कमिश्नर ने अभियान को लेकर सख्त रुख अपनाया है। गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का कहना है कि अवैध खनन और ओवरलोडिंग को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर कोई भी व्यक्ति जिले में अवैध धंधा करता हुआ पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा। आने वाले दिनों में यह अभियान ज्यादा तेजी से चलाया जाएगा।

Exit mobile version