Maharajganj Theft: सामूहिक विवाह की खुशियों के बीच बड़ी वारदात, मची अफरा-तफरी; जानिये पूरा अपडेट

नौतनवा क्षेत्र स्थित अड्डा बाजार में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के पांच विकास खंडों से आए 260 से अधिक जोड़ों का विवाह पूरे विधि-विधान और पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ संपन्न कराया गया। विवाह समारोह में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी…

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 14 March 2026, 8:31 PM IST

Maharajganj: जनपद के नौतनवा क्षेत्र स्थित अड्डा बाजार में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के पांच विकास खंडों से आए 260 से अधिक जोड़ों का विवाह पूरे विधि-विधान और पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ संपन्न कराया गया। विवाह समारोह में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी, लेकिन इसी भीड़ का फायदा उठाकर कुछ शरारती तत्वों ने महिलाओं के मंगलसूत्र पर हाथ साफ कर दिया, जिससे कार्यक्रम के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में नौतनवा और फरेंदा विधानसभा क्षेत्र के पात्र लाभार्थी जोड़ों का विवाह कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक ऋषि त्रिपाठी ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आई है।

उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है और इस तरह के कार्यक्रम सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा देते हैं। विधायक ऋषि त्रिपाठी ने सभी नवविवाहित जोड़ों को सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।

भीड़ का फायदा उठाकर मंगलसूत्र चोरी

कार्यक्रम के दौरान दौरान कई महिलाओं के मंगलसूत्र चोरी होने की शिकायत सामने आई। फरेंदा ब्लॉक के सेखुई गांव निवासी सुरसाती देवी, पत्नी मोलई प्रसाद ने बताया कि कार्यक्रम में भीड़ के दौरान अचानक उनका मंगलसूत्र गायब हो गया।

रामनगर में हड़कंप, अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम देख सामान समेटकर भागे दुकानदार; जानें फिर क्या हुआ

उन्होंने बताया कि ऐसा लगा जैसे किसी ने भीड़ में झपट्टा मारकर मंगलसूत्र निकाल लिया। काफी खोजबीन के बावजूद मंगलसूत्र नहीं मिल सका। इसी तरह एक अन्य महिला भी अपना मंगलसूत्र तलाशती नजर आई। घटना के बाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों में चर्चा का माहौल बन गया।

योजना के तहत मिलती है एक लाख की सहायता

उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत अब पात्र जोड़ों को ₹1 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसमें ₹60 हजार सीधे कन्या के बैंक खाते में भेजे जाते हैं, जबकि ₹25 हजार के उपहार और ₹15 हजार विवाह समारोह के आयोजन पर खर्च किए जाते हैं। यह योजना सभी धर्मों के पात्र लाभार्थियों के लिए लागू है और इसका आयोजन समाज कल्याण विभाग द्वारा कराया जाता है।

Uttarakhand Protest: रसोई गैस की किल्लत पर बवाल, उत्तराखंड के कई शहरों में विपक्ष का हल्ला बोल

आयोजित इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, समाज कल्याण अधिकारी विपिन यादव, परियोजना निदेशक, BDO अमित मिश्रा, नोडल अधिकारी BDO मृत्युंजय कुमार, ADO समाज ऋषिकेश, हरिकेश पाठक, चंद्र प्रकाश मिश्र, राहुल शर्मा सहित विभिन्न ब्लॉकों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 14 March 2026, 8:31 PM IST