
aaa
नई दिल्ली: भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश (CJI) डॉ डी वाई चंद्रचूड़ ने बुधवार को कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष प्रेस के बिना किसी भी लोकतंत्र की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि "प्रेस की आज़ादी लोकतांत्रिक समाज का सर्वोच्च मूल्य है।"
डॉ चंद्रचूड़ ने यह बात डाइनामाइट न्यूज़ के अत्याधुनिक 24×7×365 'समृद्धि स्टूडियो' के उद्घाटन के अवसर पर युवा पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही। अत्याधुनिक लाइव स्ट्रीमिंग और डिजिटल ब्रॉडकास्टिंग तकनीक से लैस यह स्टूडियो उच्च गुणवत्ता वाली लाइव न्यूज़ कवरेज, इंटरव्यू, विशेष कार्यक्रमों, डिजिटल शो, पॉडकास्ट और मल्टीमीडिया प्रोडक्शन के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है।
डाइनामाइट न्यूज़ के एडिटर इन चीफ और टीम ने किया पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का स्वागत
डॉ चंद्रचूड़ ने कहा, "प्रेस की स्वतंत्रता आवश्यक है, लेकिन इसका अर्थ गैर-जिम्मेदार प्रेस नहीं है। जब मीडिया अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं करता, तब वह प्रेस की स्वतंत्रता नहीं बल्कि 'प्रेस अनफ्रीडम' बन जाती है और प्रेस अपने दायित्वों से विमुख हो जाता है।"
जब उनसे पूछा गया कि सत्ता में बैठे संस्थानों से सवाल पूछते हुए युवा पत्रकार सटीकता और नैतिकता कैसे बनाए रखें, तो डॉ. चंद्रचूड़ ने कहा कि "लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था में कानून के राज का मूल आधार सवाल पूछने का अधिकार है और भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को यह अधिकार देता है।"
डाइनामाइट न्यूज़ के न्यूज़ रूम में युवा पत्रकारों के साथ पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़
सोशल मीडिया के बढ़ते चलन के बीच फर्जी खबरों की बढ़ती चुनौती पर उन्होंने युवा पत्रकारों को आगाह करते हुए कहा कि समाचार प्रसारित करने से पहले तथ्यों और फेक न्यूज़ के बीच स्पष्ट अंतर करना सीखना होगा।
उन्होंने कहा, "सिर्फ अधिक व्यूज़, पाठक या दर्शक (Eyeballs) हासिल करने के लिए कभी भी तथ्यों से समझौता नहीं करना चाहिए। पत्रकारिता की सबसे बड़ी पूंजी उसकी विश्वसनीयता होती है।"
समृद्धि स्टूडियो में पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ के साथ डाइनामाइट न्यूज़ के एडिटर इन चीफ मनोज टिबड़ेवाल आकाश
इससे पहले डाइनामाइट न्यूज़ के संस्थापक एवं एडिटर-इन-चीफ मनोज टिबड़ेवाल 'आकाश' तथा चेयरपर्सन रानी टिबड़ेवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में डॉ डी वाई चंद्रचूड़ का गर्मजोशी से स्वागत किया।
डाइनामाइट न्यूज़ की टीम के साथ पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़
समृद्धि स्टूडियो के शुभारंभ पर पूरी टीम को बधाई देते हुए डॉ चंद्रचूड़ ने इसे डाइनामाइट न्यूज़ की विकास यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव बताया। उन्होंने कहा कि डाइनामाइट न्यूज़ ने हमेशा जिम्मेदार, निष्पक्ष और पेशेवर पत्रकारिता का परिचय दिया है तथा नया स्टूडियो उसकी क्षमताओं को और मजबूत करेगा।
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने किया डाइनामाइट न्यूज़ में समृद्धि स्टूडियो का उद्घाटन
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि समृद्धि स्टूडियो के शुभारंभ के साथ दर्शकों और पाठकों की डाइनामाइट न्यूज़ से अपेक्षाएँ और बढ़ेंगी। उन्होंने उम्मीद जतायी की डाइनामाइट न्यूज़ भविष्य में भी इस अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए उत्कृष्ट पत्रकारिता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ता रहेगा।
समृद्धि स्टूडियो में डाइनामाइट न्यूज़ के एडिटर इन चीफ मनोज टिबड़ेवाल आकाश और चेयरपर्सन रानी टिबड़ेवाल के साथ पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़
1993 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एम नागराजू ने कहा कि आज का दर्शक तुरंत, संक्षिप्त और स्पष्ट रूप में समाचार चाहता है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी पहले की तुलना में अधिक जागरूक और आत्मविश्वासी है, इसलिए वह बिना अनावश्यक सनसनी के सीधे और सारगर्भित समाचार पसंद करती है।
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने दीप जलाकर किया समृद्धि स्टूडियो का उद्घाटन
सुलभ इंटरनेशनल के प्रेसीडेंट कुमार दिलीप ने पत्रकारिता में नैतिक मूल्यों के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि युवा पत्रकारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि समाचार तथ्यों पर आधारित हो, न कि केवल सनसनी फैलाने के उद्देश्य से प्रस्तुत किया जाए।
डाइनामाइट न्यूज़ परिवार के साथ पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़
कार्यक्रम में डाइनामाइट न्यूज़ की मेंटर लक्ष्मी टिबड़ेवाल, बोर्ड ऑफ एडवाइजर्स के सदस्य कुलदीप सिंह धातवालिया, आईएएस अधिकारी स्तुति नारायण कक्कड़ और शांतनु अग्रहरि, संसद की परिवहन, पर्यटन एवं संस्कृति संबंधी स्थायी समिति के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा, आईआरएफसी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मनोज दुबे, दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष ओम प्रकाश व्यास, गढ़वाल हितैषिणी सभा के महासचिव एवं प्रो पवन मैथानी, एचजेएस कुनाल वेपा, निर्भिक टिबड़ेवाल, समृद्धि टिबड़ेवाल, मुग्धा सिकारिया, वी के गुप्ता, पवन राय, वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश चावला, सुनील बत्रा, जी. कृष्ण मोहन राव तथा मृत्युंजय विशारद सहित अनेक प्रतिष्ठित अतिथि उपस्थित रहे।
डाइनामाइट न्यूज़ की ओर से सीनियर कंसल्टिंग एडिटर वेद प्रकाश, कार्यकारी संपादक सुभाष रतूड़ी, असाइनमेंट एडिटर सुरेश प्रजापति, बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर विकास शर्मा तथा संपादकीय टीम के सदस्य सौम्या राजपूत, रोहित गोयल, पूनम राजपूत, दीपिका तिवारी, निधि कुशवाहा, तान्या चंद, मयंक तनवर, नितिन पराशर, पल्लवी राजपूत, सोफिया बाबू चाको, श्रीजा चौधरी, आयुषी बिष्ट, कोमल चौहान, प्रियम कश्यप, प्रतिभा यादव, सैयद ज़ियाउद्दीन और जैंसी मौजूद रहे।
न्यूज़ रूम में टीम के साथ पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़
इसके अलावा सोशल मीडिया मैनेजर रोहित पुनिया, एसईओ एग्जीक्यूटिव कोमल पांडेय, वीडियो एडिटर्स यश गौतम, निशु कुमारी, अभिषेक पंकज, कनिष मेहरा, मोहम्मद आमिर रज़ा, मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर्स एमडी उसामा और देबाशीष भट्टाचार्य, ग्राफिक डिज़ाइनर्स भरत और रजनी, कैमरामैन फुरकान, तथा प्रोड्यूसर्स कृतिका भटनागर और माज़ आलम सहित डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी टीम समारोह में उपस्थित रही।
डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी टीम ने सभी अतिथियों का तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया और समृद्धि स्टूडियो के अनावरण में पधारने के लिये उनका आभार प्रकट किया।
Location : New Delhi
Published : 15 July 2026, 8:52 PM IST