
स्कूली वाहनों पर ARTO का एक्शन (Img: Dynamite News)
Hamirpur: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया। ARTO प्रवीण कुमार और PTO सूर्य प्रताप देव के नेतृत्व में विभागीय टीम ने 22 से अधिक स्कूली वाहनों की जांच की। इस दौरान वाहनों के दस्तावेजों के साथ सुरक्षा मानकों और जरूरी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
चेकिंग अभियान के तहत परिवहन विभाग की टीम जयपुरिया और विक्रांत ग्लोबल स्कूल पहुंची। अधिकारियों ने स्कूलों में संचालित स्कूली वाहनों की मौके पर जांच की और वाहन संचालन से जुड़े जरूरी दस्तावेजों को भी परखा। जांच के दौरान कुछ वाहनों में छोटी-मोटी कमियां सामने आईं।
हमीरपुर में युवक ने उठाया खौफनाक कदम, शराब ठेके को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन
वाहनों में मिली खामियों को लेकर अधिकारियों ने स्कूल प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया कि वाहनों में सुरक्षा से जुड़ी किसी भी कमी को जल्द दूर कराया जाए। साथ ही बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहनों में निर्धारित मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने को कहा गया।
अधिकारियों ने स्कूल प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। वाहन संचालन के दौरान नियमों और निर्धारित सुरक्षा व्यवस्थाओं की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए। विभाग ने भविष्य में भी ऐसे मामलों में कार्रवाई जारी रखने के संकेत दिए हैं।
स्कूली वाहनों की अचानक हुई जांच से स्कूल प्रबंधन और वाहन संचालकों में हलचल देखने को मिली। परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूली वाहनों की जांच का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Location : Hamirpur
Published : 16 September 2026, 3:48 PM IST
Topics : ARTO Hamirpur hamirpur news school children safety school vehicle checking Transport department