नई दिल्ली: गेहूं उत्पादन 11 करोड़ 21.8 लाख टन के अनुमान से हो सकता है पार: कृषि आयुक्त
खराब मौसम के कारण देश के कुछ हिस्सों में अनाज की गुणवत्ता प्रभावित होने के बावजूद प्रमुख उत्पादक राज्यों में फसल की पैदावार में संभावित उछाल की वजह से फसल वर्ष 2022-23 (जुलाई-जून) में भारत का गेहूं उत्पादन सरकार के रिकॉर्ड 11 करोड़ 21.8 लाख टन के अनुमान को पार कर सकता है। कृषि आयुक्त पी के सिंह ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।