यमुना से 1,200 मीट्रिक टन कचरा हटाया गया: उपराज्यपाल
दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की ओर से नियुक्त उच्चस्तरीय समिति की देखरेख में नदी सफाई अभियान के पहले चरण के दौरान यमुना से 1,200 मीट्रिक टन कचरा हटाया गया, जिसके परिणामस्वरूप प्रमुख पहलुओं में सुधार हुआ है।