पहले दुपट्टे से गला दबाया, फिर काट दी प्रेमिका की गर्दन, कासगंज का दिल दहला देने वाला मामला
कासगंज में ट्यूबवेल की छत पर मिले युवती के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, प्रेमी समीर ने तीन साथियों के साथ मिलकर रुपये और जेवर हड़पने के लिए हत्या की। युवती का दुपट्टे से गला दबाने के बाद चाकू से गर्दन काटी गई। चार आरोपी गिरफ्तार हैं।