एनएच-24 पर पिकअप ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, एक महिला को भी रौंदा कई घायल
तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने राष्ट्रीय राजमार्ग 24 पर कोहराम मचा दिया। भीषण दुघर्टना में ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। ई-रिक्शा में टक्कर मारने के बाद पिकअप ने महिला को भी कुचल दिया। घटना से मृतका के घर में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।