बड़ी खबर: लखनऊ विधानसभा पर आत्मदाह करने वाली महराजगंज की महिला की मौत, कांग्रेस ने भाजपा विधायक पर उकसाने का लगाया आरोप
मंगलवार को लखनऊ विधानसभा के सामने मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग लाने वाली महिला अंजली तिवारी उर्फ आयशा की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी है। अब यह मामला राजनीतिक रंग लेता जा रहा है। लखनऊ पुलिस ने इस मामले में कांग्रेस के दलित नेता आलोक प्रसाद को गिरफ्तार किया है तो वहीं महराजगंज कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने इस मामले में महिला को उकसाने के पीछे स्थानीय भाजपा विधायक का हाथ बताया है। पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर