दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती: यमुना में गंदा पानी छोड़ने पर जल बोर्ड और नगर निगम को फटकार, पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली हाई कोर्ट ने यमुना नदी में बिना ट्रीटमेंट के गंदा पानी छोड़े जाने पर दिल्ली जल बोर्ड और नगर निगम को कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने दोनों एजेंसियों को 7 अगस्त तक बैठक कर एक संयुक्त रिपोर्ट और विस्तृत कार्ययोजना पेश करने का आदेश दिया है, ताकि यमुना को प्रदूषण मुक्त किया जा सके।