खेत से घर लौट रही थी महिला, तभी पीछे से आया मौत का ट्रक… फिर सड़क पर मच गया बवाल!
मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित ट्रक ने चारा लेकर लौट रही 60 वर्षीय महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर ट्रक चालक की पिटाई कर दी। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।