अनंत चतुर्दशी 2025: कब करना है गणेश विसर्जन, जानें शुभ मुहूर्त, व्रत का महत्व और पूजा विधि
6 सितंबर 2025 को पूरे देश में अनंत चतुर्दशी और गणेश विसर्जन का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की पूजा और चौदह गांठों वाला अनंत सूत्र बांधने की परंपरा है। साथ ही, बप्पा को विदा करने के लिए विशेष विसर्जन मुहूर्त बताए गए हैं।