अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी: विक्रमशिला एक्सप्रेस में बम की सूचना, पढ़ें पूरी खबर
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब भागलपुर से आनंद विहार जा रही विक्रमशिला एक्सप्रेस में बम और आतंकवादी होने की सूचना मिली। सुबह 5:58 बजे ट्रेन को प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर रोककर आरपीएफ, जीआरपी और बम निरोधक दस्ते ने करीब 42 मिनट तक जांच की।