फरेंदा में बाइक खरीदी तो बन गया किस्तदार! हीरो एजेंसी मालिक समेत तीन पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
फरेंदा की हीरो एजेंसी पर बड़ा घोटाला सामने आया है। नगद बाइक खरीदने वाले ग्राहक को बिना जानकारी फाइनेंस में डाल दिया गया। पीड़ित की शिकायत पर एजेंसी मालिक समेत तीन पर मुकदमा दर्ज हुआ है। मामले में प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है।