UP Weather Today: यूपी के 17 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, कानपुर-वाराणसी समेत कई शहरों में बदलेगा मौसम
उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच मौसम फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने कानपुर, वाराणसी समेत 17 जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। 16 और 17 मई को कई इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि जून के दूसरे सप्ताह तक मानसून पहुंचने की संभावना है।