Nainital News: भवाली में धूं-धूं कर जला घोड़ाखाल से सटा जंगल, वन विभाग ने लाइन काटकर बचाया रिहाइशी इलाका
भवाली के श्यामखेत से सटे जंगल में लगी भीषण आग ने विकराल रूप ले लिया। पिरूल के कारण आग घोड़ाखाल तक फैल गई। वन विभाग की टीम ने भारी मशक्कत के बाद आग को आबादी की ओर बढ़ने से रोका और स्थिति पर नियंत्रण पाया।