Video: चंदौली जिले में भारी बारिश ने मचाई तबाही, चंद्रप्रभा नदी का पानी उफान पर
चंदौली जिले में भारी बारिश और चंद्रप्रभा नदी के उफान ने कई गांवों को जलमग्न कर दिया है। मुगलसराय-चकिया मार्ग पर नदी का पानी ओवरफ्लो हो गया है और कई गांवों में बाढ़ के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्रशासन ने राहत कार्यों की शुरुआत की है।