भारत आने से पहले अमेरिकी विदेश मंत्री बोले, आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करे पाक
अमेरिका के विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन आज देर भारत दौरे पर आने वाले हैं। वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से भी मिलेंगे। भारत दौरे से ठीक पहले टिलरसन ने पाकिस्तान को सख्त चेतावनी दी और कहा कि वह तालिबान और दूसरे आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करे।