Donald Trump: टैरिफ पॉलिसी को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति, जानें अदालत के फैसले पर क्यों भड़के ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी टैरिफ पॉलिसी को गैरकानूनी ठहराने वाले अदालत के फैसले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि टैरिफ अब भी लागू हैं और वे इस मामले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे। ट्रंप ने टैरिफ को अमेरिका की आर्थिक ताकत का सबसे बड़ा हथियार बताया।