बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, UP में इन पोस्ट के लिए जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग जुलाई के बाद बेसिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा में करीब 37,200 पदों पर बंपर भर्ती का विज्ञापन जारी कर सकता है। इसके तहत उच्च शिक्षा में 2,107 सहायक प्रोफेसर, माध्यमिक में 24,000 और बेसिक शिक्षा परिषद में 11,000 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।