सड़क पर गड्ढे या गड्ढों पर सड़क? Mirzapur की इन तस्वीरों ने खोली प्रशासन की पोल
पूर्वांचल के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल वाराणसी-शक्तिनगर स्टेट हाईवे 5A-1 की नारायनपुर क्षेत्र में स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। सड़क पर कई जगह बड़े और गहरे गड्ढे बन गए हैं। इन गड्ढों की गहराई करीब एक फीट तक बताई जा रही है।