UP Weather Today: भीषण लू से झुलस रहा यूपी, धूल भरी आंधी का अलर्ट, जानिये मानसून कब देगी दस्तक
उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। कई जिलों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने धूल भरी आंधी की चेतावनी जारी की है। पूर्वी यूपी में 24 जून तक लू का अलर्ट है, जबकि अच्छी बारिश और मानसून के लिए लोगों को अभी इंतजार करना होगा।