UPSSSC Lekhpal Exam 2026: यूपी में 7,994 पदों पर भर्ती परीक्षा, केंद्रों पर सख्त निगरानी
उत्तर प्रदेश में 7,994 पदों पर होने वाली लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा गुरुवार को कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच आयोजित की गई। सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चली इस परीक्षा में प्रदेशभर के हजारों अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही उम्मीदवारों की लंबी कतारें देखने को मिलीं।