604 करोड़ से बदलेंगे यूपी के 3126 सरकारी स्कूल, जानिए प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों पर कितना होगा खर्च
उत्तर प्रदेश के 3126 परिषदीय और उच्च प्राथमिक विद्यालयों की सूरत अब बदलने वाली है। बेसिक शिक्षा विभाग ने स्कूलों के पुनर्निर्माण और मरम्मत के लिए 604 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इसकी 302 करोड़ रुपये की पहली किश्त जारी कर दी गई है। जर्जर भवनों की जगह नए भवन बनाए जाएंगे और पुराने स्कूलों की मरम्मत मानकों के अनुसार कराई जाएगी।