DAP खाद नहीं मिला तो बिगड़ेगा आलू का सीजन, बुलंदशहर में किसानों का फूटा गुस्सा
बुलंदशहर के हजरतपुर गांव में DAP खाद की भारी किल्लत के चलते सैकड़ों किसान सरकारी गोदाम पर जमा हो गए। घंटों इंतजार के बाद भी खाद न मिलने पर किसान नाराज दिखे। हालात बिगड़ने पर पुलिस को बुलाना पड़ा।